राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के आयोजन समिति की बैठक संपन्न, टूर्नामेंट की सफलता पर हुई चर्चा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
रविवार को ऑफीसर्स क्लब में राज्य स्तरीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के आयोजन समिति की बैठक समिति के उपाध्यक्ष शिशिर कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 26 सितंबर से शुरू होने वाले टेबल टेनिस टूर्नामेंट की सफलता के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। उपाध्यक्ष शिशिर कुमार ने बताया कि इस टूर्नामेंट में लगभग 200 खिलाड़ी भाग लेंगे, और उनके ठहरने के लिए जैन अतिथि भवन को आरक्षित किया गया है।आयोजन समिति के उपाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने जानकारी दी कि उद्घाटन समारोह में कटिहार के जनप्रतिनिधि गण शामिल होंगे और आयोजन को भव्य तरीके से कराया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से जयप्रकाश शर्मा, बबन कुमार झा, दिलीप कुमार शाह, कमलेश कुमार, सुनील कुमार राय, जितेंद्र मंडल, और अमित कुमार साह उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
