November 2, 2026

मनिहारी अमदाबाद सड़क के मजबूती करण का कार्य प्रारंभ

Read Time:1 Minute, 1 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

वर्षों से प्रतीक्षारत मनिहारी अमदाबाद सड़क के मजबूती करण का निर्माण कार्य मंगलवार को देर शाम प्रारंभ हो गया। मालूम हो की राष्ट्रीय उच्च पथ 131 ए मनिहारी अमदाबाद सड़क काफी दिनों से जर्जर अवस्था में चले जाने के कारण आवागमन में कठिनाई हो रही थी। विभाग के एसडीओ रामरूप मंडल ने बताया कि मनिहारी के अंबेडकर चौक से बिटुमिनस का काम प्रारंभ हो गया। कहा कि कार्य को पुरा करने के लिए सात महीने का लक्ष्य रखा है। मजबूती करण का कार्य गुणवत्तापूर्ण होगा।इस कार्य को चाणक्या कंस्ट्रक्शन कर रही है। इस अवसर पर जेई ध्रुव कुमार मौजूद थे।

Previous post रेडक्रास सोसाइटी ने अग्नि पीडितों को राहत साम्रगी का किया वितरण
Next post अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की घटनास्थल पर मौत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial