अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की घटनास्थल पर मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी )
मंगलवार को दोपहर बाद मनिहारी कटिहार मुख्य मार्ग पर महियारपुर तिरासी टोला के समीप विपरीत दिशा से कटिहार जाने के क्रम में डिवाइडर से जा टकराई जिसमें जगवाटी स्कूल से पढ़कर अपने नाना के घर लौटने के क्रम में ट्रक के चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक याकूब पिता मोहम्मद मुकम्मल की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीण व सूचना पर पहुंचे परिजनों ने लगभग 2 घंटे से ज्यादा समय तक मुख्य मार्ग को जाम कर रखा जिससे सैकड़ो की संख्या में दोनों तरफ फोरलेन सड़क पर परिचालन अवरुद्ध हो गया। मौके पर पहुंचे प्रशासन व पुलिस की टीम को आक्रोशित भीड़ को सड़क से जाम हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा पथराव भी किया गया जिससे जाम में फंसे दर्जनों ट्रक सहित पुलिस वाहन के शीशे चकनाचूर हो गए। मौके पर पहुंचे मनिहारी एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ शैलेश प्रीतम, सर्किल इंस्पेक्टर आनंद कुमार, बीडीओ रणधीर कुमार, सीओ राजेश रंजन, थाना प्रभारी रामविलास सिंह व कटिहार और मनसाही से पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल व पूर्व जिप सदस्य अताउर रहमान के द्वारा परिजनों को समझाकर जाम को हटाते हुए परिचालन शुरू किया गया। तत्पश्चात पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया गया। एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि दुर्घटना में मृत बालक के परिजनों को जल्द से जल्द मिल जाएगी।
More Stories
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
तब्लीगी इज्तेमा की तैयारियां पूरी, जायरीन की सुविधा के लिए जारी हुआ नक्शा31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सालेहपुर-महेशपुर में होगा तीन दिवसीय इज्तेमा, रोशनी, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं की गई व्यवस्था
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र के सालेहपुर-महेशपुर में 31 अक्टूबर, एक और दो नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले...
