उत्क्रमित मध्य विद्यालय भर्री पश्चिम में छात्र-छात्राओं का किया गया स्वागत।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कदवा प्रखंड अंतर्गत भर्री पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भर्री पश्चिम के प्रधानाध्यापिका सरिता देवी के द्वारा गर्मी छुट्टी के पश्चात विद्यालय खुलने के पहले, दुसरे, तीसरे तथा चौथे दिन छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर तथा फूल देकर स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सरिता देवी ने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा के निदेशक के पात्रांक -7 / विविध -3/ 2021 (अंश-ख) 1731 दिनांक 21 6.2025 को दिए गए निर्देश के आलोक में गर्मी छुट्टी के पश्चात आज विद्यालय पहले दिन खुला। विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं समय पर उपस्थित हुई। विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित हुये। सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रवेश के समय तिलक लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात सभी छात्र छात्राओं को फूल हाथ में देकर स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापिका सरिता देवी ने कहा कि विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने से सभी छात्र -छात्राएं के चेहरे पर मुस्कान एवं खुशी देखी गयी। प्रधानाध्यापिका सरिता देवी ने कहा कि स्वागत सप्ताह के प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चौथे दिन थीम गर्मी छुट्टी एक्सप्रेस कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्र छात्राओं ने छुट्टी के अपने अपने अनुभवों को शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ साझा किया।विद्यालय को रंग बिरंगी चित्र पोस्टर आदि से सजाया गया।विद्यालय चेतना सत्र के 1 घंटा पहले से लाउडस्पीकर में टन टन टन घंटी बजी। सुनो स्कूल तुमको पुकारे बजाया गया। शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी बच्चों का स्वागत गर्म जोशी के साथ किया। विद्यालय के प्रवेश द्वार पर सभी छात्र छात्राओं को तिलक लगाया गया।हाथ मिलाकर नमस्ते करते हुए छात्र छात्राओं का स्वागत है बोलते हुए फूल दिया गया। सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय कक्षा में स-सम्मान बैठाया गया। प्रधानाध्यापिका सरिता देवी ने कहा कि चेतना सत्र में सर्वप्रथम सभी छात्र छात्राओं के लिए स्वागत भाषण जिसमें गर्मी छुट्टी में शिक्षक बच्चों को बहुत याद किया। चेतना सत्र की सभी गतिविधि आयोजित की गई। प्रधानाध्यापिका सरिता देवी ने कहा कि प्रथम घंटी गर्मी छुट्टी एक्सप्रेस के नाम से चेतना वर्ग कक्ष में श्याम पट पर गर्मी छुट्टी एक्सप्रेस अंकित किया गया। सभी शिक्षक अपने-अपने वर्ग कक्ष में बच्चों से गर्मी छुट्टी कैसा बीता, इस दौरान नया क्या सिखे, कौन-कौन सा काम अच्छा लगा आदि पर चर्चा किया। प्रधानाध्यापिका सरिता देवी ने कहा कि स्वागत सप्ताह कार्यक्रम के प्रथम, द्वितीय तृतीय तथा चौथे दिन विद्यालय के शिक्षिका शाहिना, बीबी तलत खानम,शिक्षक राजेश चौधरी ने भी छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर अभिनंदन किया। साथ ही सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने छात्र-छात्राओं को फूल देकर स्वागत किया।साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं सहित समस्त विधालय परिवार का सहयोग सराहनीय रहा।
