August 28, 2026

श्रावण मास में कांवरियों के लिए स्पेशल ट्रेन की मांग, नागरिक संघर्ष समिति ने रेल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

Read Time:1 Minute, 17 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नागरिक संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने अंगद ठाकुर के नेतृत्व में कटिहार रेल प्रबंधक से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में समिति ने श्रावण मास के अवसर पर 11 जुलाई 2025 से 10 अगस्त 2025 तक मनिहारी के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की है।समिति ने बताया कि श्रावण मास के दौरान नेपाल, उत्तर बिहार और सीमांचल के विभिन्न जिलों से लाखों कांवरिया श्रद्धालु मनिहारी गंगा तट पर जल भरने आते हैं। यहां से वे अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में जाकर जलाभिषेक करते हैं।बढ़ती भीड़ और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए स्पेशल ट्रेन की आवश्यकता जताई गई है। प्रतिनिधिमंडल में जयप्रकाश यादव भी शामिल थे। समिति ने रेल प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

Previous post एसडीपीओ मनोज कुमार को दी गई भावभीनी विदाई, पटना मुख्यालय में एडीशनल एसपी के रूप में करेंगे योगदान
Next post उत्क्रमित मध्य विद्यालय भर्री पश्चिम में छात्र-छात्राओं का किया गया स्वागत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial