August 26, 2026

दिलारपुर पंचायत में लगा सहयोग शिविर, 103 मामलों का मौके पर निष्पादन, एसडीओ ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान का दिया निर्देश

Read Time:2 Minute, 32 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सरकार के निर्देश पर बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से निष्पादन किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी शिकायतें और आवेदन संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत किए।अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के काउंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को सरकार की मंशा के अनुरूप लोगों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसडीओ ने बताया कि शिविर के दौरान प्राप्त 103 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने बताया कि शिविर में जन्म, मृत्यु, आय, आवासीय एवं जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, परिमार्जन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों और आवेदनों का निष्पादन किया गया।प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार ने कहा कि पंचायत के कई पात्र लाभुक जीवन प्रमाणीकरण प्रमाण पत्र नहीं बनवा पाने के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित हैं। उन्होंने ऐसे लाभुकों से शिविर में लगे काउंटर पर पहुंचकर प्रमाण पत्र बनवाने की अपील की।शिविर में राजस्व, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, स्वास्थ्य, कृषि, विद्युत सहित दर्जनों विभागों के काउंटर लगे थे। मौके पर मुखिया हीना देवी, सरपंच, बीडीओ सनत कुमार, सीओ चंदन कुमार सहित कई अधिकारी-कर्मी उपस्थित थे।

Previous post श्रावण की पहली सोमवारी पर मनिहारी गंगा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया स्नान-जलाभिषेक
Next post राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्र
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial