श्रावण की पहली सोमवारी पर मनिहारी गंगा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया स्नान-जलाभिषेक
मनिहारी (रतनकुमारओझा)
श्रावण मास की पहली सोमवारी पर मनिहारी गंगा तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार रात से ही गंगास्नान को लेकर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। सोमवार सुबह तक कटिहार-मनिहारी रेलगाड़ी, बसों और निजी वाहनों से सीमांचल के साथ-साथ आसपास के जिलों से लगभग पचास हजार श्रद्धालु गंगा तट पहुंचे।श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर गंगा मैया की पूजा-अर्चना की। इसके बाद गंगाजल भरकर नगर के शिवालयों सहित अपने-अपने गांव के मंदिरों में जलाभिषेक किया। “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से पूरा तट गूंजता रहा।भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के लिए बैरिकेडिंग की गई। गंगा में स्नान के दौरान हादसों से बचाव के लिए मोटरबोट से लगातार गश्त कराई गई। स्नान क्षेत्र को सीमित दूरी तक जालीदार बैरिकेडिंग से घेरा गया था ताकि श्रद्धालु गहरे पानी में न जाएं।स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंगा किनारे स्वास्थ्य कैंप और एंबुलेंस की तैनाती की गई थी। पेयजल, साफ-सफाई और प्रकाश की भी व्यवस्था रखी गई। अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा और नगर कार्यपालक पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा और सुविधा व्यवस्थाओं का लगातार जायजा लेते रहे।प्रशासन के सख्त इंतजामों के कारण श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। श्रद्धालुओं ने प्रशासन और नगर पंचायत द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।
More Stories
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
मधुमक्खियों का आतंक, कई लोगों को काटने के बाद अनुमंडल अस्पताल में कराया गया इलाज
बारसोई( मो0 सनाउल्लाह) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवा पंचायत के बासगांव समेत आसपास के इलाकों में इन दिनों मधुमक्खियों के आतंक...
कटिहार में रसोइया संघ का धरना-प्रदर्शन, 21 हजार रुपये मानदेय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
( बारसोई । मो0 सनाउल्लाह ) बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के आह्वान पर सोमवार को कटिहार समाहरणालय के समक्ष...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
