26 फरवरी को विश्वास यात्रा कार्यक्रम में तेजस्वी प्रसाद रोड शो करेंगे :सुनील
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव का कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के रोतारा पंचायत ,मंसाही प्रखंड के सघन दौरा क्रम में स्थानीय जनमानस से बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री क्रांति पुत्र,बिहारी युवाओं की धड़कन तेजस्वी प्रसाद का 26 फरवरी के विश्वास यात्रा कार्यक्रम के रोड शो करेंगे।जिसमें अधिक से अधिक संख्या बल के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु नागरिकों से उपस्थिति की अपील किया। लालू प्रसाद के लाल के भव्य स्वागत के साथ इंडिया गठबंधन को मजबूती प्रदान करते हुए अंधी बहरी और झूठे मक्कार भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की पुरजोर अपील किया।पिछले 22 फरवरी से कांग्रेस जिला अध्यक्ष का कटिहार लोकसभा क्षेत्र में वर्तमान भाजपा सरकार के किसान विरोधी, रोजगार विरोधी, कमर तोड़ महंगाई और उसके दमन नीति के खिलाफ कटिहार के जनमानस में जागृति का बिगुल फूकने का सघन दौरा जारी है। इस अभियान में पूर्व विधायिका सुनीता देवी, दिलीप विश्वाश,प्रो .बिनोद यादव, गुलाम शाहिद अवधेश मंडल,अधिवक्ता हसन,शंकर साह, शेखर बंजारा,संजय बंजारा ,चंद्र मोहन जायसवाल, मो.नजरूल हक, मो. अब्बास, कनक लाल मंडल,शंकर साह पूर्व मुखिया रोतारा पंचायत साथ साथ है।[2/25, 18:37] pravin Jha Kir Press: देश भर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे -अररिया कोर्ट, लाभा, कुमेदपुर, हरिशचंद्रपुर, भालूका रोड, मालदा कोर्ट, बालूरघाट, सालमारी एवं सिलीगुड़ी स्टेशनो का पुनर्विकास होगा:सीनियर डीसीएम प्रवीण कुमार,कटिहार।भारत के प्रधानमंत्री एक साथ देश भर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 स्टेशनों के पुनर्विकास का आज शिलान्यास करेंगे। 1500 रोड ओवर ब्रिज तथा आरयूबी/एलएचएस का आज लोकार्पण करेंगे। इस संबंध में कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने जानकारी देते हुए बताया सेकंड फेज में कटिहार रेलमंडल अंतर्गत अररिया कोर्ट, लाभा, कुमेदपुर, हरिशचंद्रपुर, भालूका रोड, मालदा कोर्ट, बालूरघाट, सालमारी एवं सिलीगुड़ी स्टेशनो का पुनर्विकास होगा तथा इसके अलावा गेट नंबर एस.के- 367 (अलुवाबड़ी -बारसोई) और के. जे -13 (कटिहार- जोगबनी) पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण होना है। वही आयोजित कार्यकम के लिए कटिहार रेल मंडल के सभी चयनित स्टेशनों पर डीआरएम सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पूरी तैयारी कर ली गई है। डीआरएम कटिहार सुरेंद्र कुमार ने बताया की माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार 26.02.2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे देश में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 से अधिक स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास तथा देश भर के 1500 से अधिक नवनिर्मित रोड ओवर ब्रिज तथा आरयूबी/एलएचएस का लोकापर्ण कर सुरक्षित यात्रा, सुगम रेल संचालन के तहत राष्ट्र को समर्पण किया जाएगा। वही अमृत भारत स्टेशन योजना में बिहार के 33 स्टेशन एवं 72 आरओबी/आरयूबी/एलएचएस शामिल हैं । गोरतलब है कि रेल मंत्रालय द्वारा ‘अमृत भारत स्टेशन‘ योजना नाम से स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए एक नई नीति तैयार की गयी है। अमृत भारत स्टेशन योजना में दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ निरंतर आधार पर स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों पर भविष्य में यात्रियों की सुविधा, सुगमता व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार स्टेशन भवन, प्रवेश एवं निकास द्वार, फुटओवर ब्रिज, कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, दिव्यांग सुविधाओं, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था, पहुंच पथ, संकेत एवं निर्देश बोर्ड, ट्रेन डिस्प्ले और उद्घोषणा प्रणाली, सुंदरीकरण आदि आवश्यक विकास कार्य किया जाएगा। वही नवनिर्मित रोड ओवर ब्रिज तथा अंडरपास के माध्यम से लोगों को अवरोधमुक्त एवं सुरक्षित सड़क यातायात की सुविधा हो जाएगी, उनके समय की बचत होगी। इसके साथ ही एक ओर जहां विभिन्न क्षेत्रों में सामनों के परिवहन में लागत एवं समय में कमी आएगी वहीं कार्बन उत्सर्जन में कमी आने से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी साथ ही त्वरित एवं संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित होगा। कटिहार रेल मंडल में दूसरे फेज में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित स्टेशनों के पुनर्विकास के मॉडल का रेल प्रशासन द्वारा प्रारूप तैयार कर लिया गया है। जो काफी आकर्षक है। जिसमे यात्रियों की सभी सुविधाओ को पार्थमिकता देते हुए तैयार रेल प्रशासन द्वारा तैयार किया गया है।
