May 25, 2026

देश भर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 स्टेशनों के पुनर्विकास का रिमोट द्वारा प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास।

Read Time:4 Minute, 56 Second

अररिया कोर्ट, लाभा, कुमेदपुर, हरिशचंद्रपुर, भालूका रोड, मालदा कोर्ट, बालूरघाट, सालमारी एवं सिलीगुड़ी स्टेशनो का पुनर्विकास होगा:सीनियर डीसीएम

प्रवीण कुमार(कटिहार)

भारत के प्रधानमंत्री एक साथ देश भर में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 स्टेशनों के पुनर्विकास का आज शिलान्यास करेंगे। 1500 रोड ओवर ब्रिज तथा आरयूबी/एलएचएस का आज लोकार्पण करेंगे। इस संबंध में कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने जानकारी देते हुए बताया सेकंड फेज में कटिहार रेलमंडल अंतर्गत अररिया कोर्ट, लाभा, कुमेदपुर, हरिशचंद्रपुर, भालूका रोड, मालदा कोर्ट, बालूरघाट, सालमारी एवं सिलीगुड़ी स्टेशनो का पुनर्विकास होगा तथा इसके अलावा गेट नंबर एस.के- 367 (अलुवाबड़ी -बारसोई) और के. जे -13 (कटिहार- जोगबनी) पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण होना है। वही आयोजित कार्यकम के लिए कटिहार रेल मंडल के सभी चयनित स्टेशनों पर डीआरएम सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पूरी तैयारी कर ली गई है। डीआरएम कटिहार सुरेंद्र कुमार ने बताया की माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार 26.02.2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे देश में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 से अधिक स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास तथा देश भर के 1500 से अधिक नवनिर्मित रोड ओवर ब्रिज तथा आरयूबी/एलएचएस का लोकापर्ण कर सुरक्षित यात्रा, सुगम रेल संचालन के तहत राष्ट्र को समर्पण किया जाएगा। वही अमृत भारत स्टेशन योजना में बिहार के 33 स्टेशन एवं 72 आरओबी/आरयूबी/एलएचएस शामिल हैं । गोरतलब है कि रेल मंत्रालय द्वारा ‘अमृत भारत स्टेशन‘ योजना नाम से स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए एक नई नीति तैयार की गयी है। अमृत भारत स्टेशन योजना में दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ निरंतर आधार पर स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों पर भविष्य में यात्रियों की सुविधा, सुगमता व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार स्टेशन भवन, प्रवेश एवं निकास द्वार, फुटओवर ब्रिज, कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, दिव्यांग सुविधाओं, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था, पहुंच पथ, संकेत एवं निर्देश बोर्ड, ट्रेन डिस्प्ले और उद्घोषणा प्रणाली, सुंदरीकरण आदि आवश्यक विकास कार्य किया जाएगा। वही नवनिर्मित रोड ओवर ब्रिज तथा अंडरपास के माध्यम से लोगों को अवरोधमुक्त एवं सुरक्षित सड़क यातायात की सुविधा हो जाएगी, उनके समय की बचत होगी। इसके साथ ही एक ओर जहां विभिन्न क्षेत्रों में सामनों के परिवहन में लागत एवं समय में कमी आएगी वहीं कार्बन उत्सर्जन में कमी आने से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी साथ ही त्वरित एवं संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित होगा। कटिहार रेल मंडल में दूसरे फेज में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित स्टेशनों के पुनर्विकास के मॉडल का रेल प्रशासन द्वारा प्रारूप तैयार कर लिया गया है। जो काफी आकर्षक है। जिसमे यात्रियों की सभी सुविधाओ को पार्थमिकता देते हुए तैयार रेल प्रशासन द्वारा तैयार किया गया है।

Previous post 26 फरवरी को विश्वास यात्रा कार्यक्रम में तेजस्वी प्रसाद रोड शो करेंगे :सुनील
Next post पूर्वजों की याद में बच्चों ने जलाएं मोमबत्ती
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial