इस रेलखंड से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनों की परिचालन रद्द
प्रवीण कुमार(कटिहार)
रेल प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु गोंडा-बुढ़वल तीसरी लाइन के कमीशनिंग हेतु गोंडा कचहरी-मैजापुर-करनैलगंज स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है।इस कारण इस रेलखंड से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनों के परिचालन को निर्धारित तिथि में रद्द किया गया है। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी सं. 04137 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल – 30 जून, 2024 को,गाड़ी सं. 04138 बरौनी-ग्वालियर स्पेशल – 01 जुलाई, 2024 के अलावा कटिहार से होकर गुजरने वाली ट्रेन सं. 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल – 03 जुलाई, 2024 को, गाड़ी सं. 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल 05 जुलाई, 2024 को, गाड़ी सं. 05656 गुवाहाटी-जम्मूतवी स्पेशल-01 जुलाई, 2024 को, गाड़ी सं. 05655 जम्मूतवी-गुवाहाटी स्पेशल – 04 जुलाई, 2024 को,गाड़ी सं. 04679 गुवाहाटी-एसभीडी कटरा स्पेशल -01 जुलाई, 2024 को, गाड़ी सं.14618 अमृतसर- पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस – 01 से 04 जुलाई, 2024 तक और गाड़ी सं. 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस – 02 से 05 जुलाई, 2024 तक रद्द रहेगी। जबकि गाड़ी सं. 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस – 01 से 04 जुलाई, 2024 तक और गाड़ी सं. 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस – 02 से 05 जुलाई, 2024 तक रद्द रहेगी।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
