June 16, 2026

कृषि विभाग के कर्मी डोर-टू-डोर पहुंचकर बना रहे फार्मर आईडी

Read Time:1 Minute, 33 Second

(डेस्क|हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में किसानों के लिए डोर-टू-डोर ई-केवाईसी और फार्मर आईडी बनाने का कार्य तेजी से जारी है। मंगलवार को बलुआ पंचायत के छोटकी रटनी गांव में किसान सलाहकार भास्कर विश्वास द्वारा दर्जनों किसानों का ई-केवाईसी और फार्मर आईडी बनाया गया। किसान सलाहकार भास्कर विश्वास ने बताया कि पंचायत भवन एवं अन्य स्थानों पर शिविर लगाने के बाद अब किसानों के घर-घर पहुंचकर फार्मर आईडी बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के जमीन की रसीद, आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक कागजात का मिलान कर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस दौरान किसानों को फार्मर आईडी के महत्व, उपयोगिता और भविष्य में मिलने वाले संभावित लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यह डोर-टू-डोर अभियान प्रत्येक पंचायत के गांवों में 26 फरवरी तक चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सकें। इस मौके पर सर्वे अमीन विनीत कुमार मौजूद रहें।

Previous post प्राथमिक विद्यालय छोटकी रटनी में शिक्षकों की मनमानी चरम पर, दोपहर के लगभग 01 बजे दे दी गई छुट्टी, लटका दिया गया ताला।
Next post राज्य में मंदिर की घेराबंदी बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद से निबंधित होना आवश्यक है:तार किशोर प्रसाद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial