November 5, 2026

प्राणपुर प्रमुख एवं उप प्रमुख की कुर्सी गई।

Read Time:1 Minute, 52 Second

(प्राणपुर) मोहम्मद आरिफ

प्राणपुर प्रमुख एवं उप प्रमुख के विरुद्ध लगे अविश्वास प्रस्ताव पर निर्धारित समय से प्रखंड मुख्यालय के सभा कक्ष भवन में चुनाव की प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक सह डीटीओ बालमुकुंद के नेतृत्व में आरंभ हुई। चुनाव कार्य का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ डॉक्टर कुमार सौरभ ने किया। समिति सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से समिति सदस्या मुन्नी देवी की अध्यक्षता में चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हुई।सर्वप्रथम प्रमुख के विरुद्ध लगाए गए आरोप को लेकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इसके बाद मत विभाजन की प्रक्रिया आरंभ हुई। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 मत मिले। बीडीओ ने प्राणपुर प्रमुख पद को 21 फरवरी से रिक्त करने की घोषणा की। इसके बाद उप प्रमुख पद को लेकर चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हुई। जिसमें 12 मत प्राप्त हुआ। उन्होंने उप प्रमुख पद रिक्त की घोषणा की।उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर सभी समिति सदस्यों को प्राणपुर थाना के द्वारा नोटिस तामीला कराया गया था। किंतु 17 समिति सदस्यों में मात्र 12 समिति सदस्य उपस्थित हुए।प्रमुख उप प्रमुख सहित तीन समिति सदस्य अनुपस्थित थे।

Previous post वाहन चेकिंग अभियान में दुध के कंटर से 37 लीटर विदेशी शराब जब्त
Next post कटिहार मंडल के 9 स्थानों पर स्टेशन के उन्नतीकरण, दो स्थानों पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य होना है:अतुल कुमार मिश्रा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial