November 5, 2026

कटिहार मंडल के 9 स्थानों पर स्टेशन के उन्नतीकरण, दो स्थानों पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य होना है:अतुल कुमार मिश्रा

Read Time:2 Minute, 14 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

भारतीय रेलवे द्वारा अमृत भारत स्टेशन स्कीम के द्वितीय चरण में पू सी रेलवे कटिहार मंडल के 9 स्थानों पर स्टेशन के उन्नतीकरण तथा 2 स्थानों पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य होना है । जिसका शुरुआत भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26.2.2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आधारशिला रखकर करेंगे। यह कार्य कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत अररिया कोर्ट, लाभा, कुमेदपुर, हरिशचंद्रपुर, भालूका रोड, मालदा कोर्ट, बालूरघाट, सालमारी एवं सिलीगुड़ी स्टेशन पर होंगे तथा इसके अलावा गेट नंबर एस.के- 367 (अलुवाबड़ी -बारसोई) और के. जे -13 (कटिहार- जोगबनी) पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण होना है।कटिहार रेल मंडल के प्रवर मंडल कार्मिक अधिकारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्चों की भागीदारी एवं जागरूकता बढ़ाने हेतु मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्टेशन पर 23 विद्यालयों में कार्मिक विभाग, कटिहार मंडल के द्वारा निबंध, चित्रकला, कविता पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसका शीर्षक 2047- विकसित भारत का विकसित रेल था, जिसमें करीब 3000 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया एवं प्रत्येक स्कूल में प्रतिस्पर्धा में 3 स्थानों के लिए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को चयनित कर आगामी 26.2.2024 को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

Previous post प्राणपुर प्रमुख एवं उप प्रमुख की कुर्सी गई।
Next post रेल की संपत्ति चोरी के मामले में रेलवे मजिस्ट्रेट में दी दो वर्ष की सजा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial