25 लाख रुपए लागत से बनने वाले नाला का मुख्य पार्षद ने किया शिलान्यास
पब्लिक न्यूज़ 24 ( बारसोई )
बारसोई नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 में रविवार की दोपहर मुख्यमंत्री शहरी पक्की गली नली योजना के तहत लगभग 25 लाख रुपए लागत से बनने वाले नली का शिलान्यास मुख्य पार्षद विमला देवी, वार्ड पार्षद आशा कुमारी साह सहित अन्य वार्ड पार्षद एवं प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी बृज किशोर राम ने बताया कि वार्ड नंबर 14 के ब्लॉक चौक से मस्जिद चौक होता हुआ पीडब्ल्यूडी रोड तक आरसीसी नाला निर्माण करवाया जाना है जिसका कुल लागत 24 लाख 66 हज़ार 200 रूपए है । और यह नाला लगभग 3 माह के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा । वही मुख्य पार्षद विमला देवी ने कहा कि नगर पंचायत का विकास करना उसकी पहली प्राथमिकता है और नगर पंचायत के विकास हेतु वह निरंतर कार्यरत है । इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, जदयू नेता दिलीप राय, सुशील साह, लाल मोहन भगत, डॉ असगर आजम, मोहम्मद सलमान, विवेक भगत, संवेदक राजेश भगत, जावेद अंसारी, मुन्ना भगत, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश पासवान, गुड्डू साह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राकेश साह, दिवाकर महतो, वार्ड पार्षद अजय महतो, वार्ड पार्षद रोहित भगत उर्फ मोंटी , वार्ड पार्षद मोहम्मद फैजान , मो अतीक , तिलक साह, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
तब्लीगी इज्तेमा की तैयारियां पूरी, जायरीन की सुविधा के लिए जारी हुआ नक्शा31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सालेहपुर-महेशपुर में होगा तीन दिवसीय इज्तेमा, रोशनी, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं की गई व्यवस्था
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र के सालेहपुर-महेशपुर में 31 अक्टूबर, एक और दो नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले...
