November 2, 2026

अखंड-कीर्तन को लेकर निकाली गई शोभायात्रा ।

Read Time:3 Minute, 46 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित कोरगामा गजिया काली मंदिर प्रांगण में 48 घण्टे का श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन यज्ञ का आयोजन किया गया। अखंड कीर्तन को लेकर शुक्रवार की करीब अहले सुबह 108 कलशों की भक्ति शोभा यात्रा निकाली गयी। कलश शोभा यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। महिला श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर गाजे-बाजे के गांव का परिक्रमा कर कोरगामा गजिया स्थित काली स्थान पहुंची। जहां विधि-विधान से कलश स्थापित कर अखंड कीर्तन शुरू किया गया। हरे रामा, हरे कृष्णा के जयकारा से सारा वातावरण भक्तिमय हो रहा है। मुख्य अतिथि के तौर पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, जिला महामंत्री प्रशांत झा, मुखिया रानी देवी, समाज सेवी गौतम कुमार, सरपंच अनिल मंडल, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल आदि थे। प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने बताया कि अखंड कीर्तन के आयोजन को लेकर 108 कलशों की शोभायात्रा निकाली गई है। जिसमें कुमारी कन्या व अन्य सौभाग्यवती महिलाओं ने इस कलश शोभायात्रा में हिस्सा ली है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन होने से गांव में सुख शांति समृद्धि का द्वार खुलता है। गांव के ग्रामीणों के द्वारा पूजा अर्चना का आयोजन किया गया है। पूजा आयोजक समिति के लोगों का सहाराना करतें उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा और कीर्तन मंडप को सजाया गया है। कलश यात्रा के आगे-आगे चल रहे डीजे के भक्ति गीत पर महिला-पुरुष श्रद्धालु जमकर झुमे। चुनरिया लेले अइह चुनरिया लेले अइह, छपरा से ये सईयां चुनरिया लेले अइह, झुना झुलेली ए मइया, जब तुहूं कइल ए गौरा भोला से वियहवा न रे जान आदि भक्ति गीत पर श्रद्धालु खूब थिरके। शुक्रवार को 48 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू किया गया। आयोजक समिति के लोगों ने बताया कि मंत्रोच्चारण के बीच अखंड कीर्तन की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि अखंड कीर्तन से गांव में सुख-शांति व समृद्धि कायम होता है। जय श्री कृष्ण, जय श्री राम के जयघोष से आसपास का इलाका भक्तिमय हो रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद महतो, रुवीन शर्मा, दीपक यादव, अनंत, नवीन कुमार, रणधीर, अमित, रोहित, अनंत, राजा, सुमन, मानव, सुभाष, पंकज, मनीष, राकेश, करण, अमरजीत, भावेश, सुमित, विक्रम, अमित, दिलीप, विक्की, बंटी, प्रदीप, दीपक, कमल, चंदन, अभिषेक, चंद किशोर, राजू, अनिल, राहुल, अमित, नीतीश, प्रदीप, आशीष, पवन, नीरज, राहुल, सुनील, दीपक, रामविलास, राजकुमार सहित अन्य ग्रामीण तन-मन से लगे हैं ।

Previous post राजद का नवमोनित ज़िला अध्यक्षा एवं महासचिव का अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन ।
Next post 25 लाख रुपए लागत से बनने वाले नाला का मुख्य पार्षद ने किया शिलान्यास
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial