November 5, 2026

हसनगंज में दिखा बिहार बंद का असर।

Read Time:1 Minute, 33 Second

(हसनगंज डेस्क)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दिए जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। हसनगंज प्रखंड में कार्यकर्ताओं ने कटिहार-सपनी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर टायर जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पर यातायात बाधित रहा और कार्यकर्ताओं ने सरकार व विरोधी दलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल ने बताया की एनडीए की आह्वान पर सात बजे से बारह बजे तक बिहर बंद का एलान क्या-क्या था इसको लेकर हम लोग हसनगंज को बंद किए हैं। कांग्रेस और राजद के मंच से देश के प्रधानमंत्री स्वर्गीय माताजी को जो अपमानित शब्दों का प्रयोग किया गया है। मंच के माध्यम से जिसको लेकर बिहार की जनता आक्रोशित है। मौके पर ज्योतिष कांत कुंवर, विकास बिश्वास,रंजीत सिंह, उत्तम भगत, देवकांत गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous post वेयरहाउस के गोदाम में पानी का स्तर ओवरफ्लो होने से गोदाम की दीवारें ढ़हा, नुकसान ।
Next post मनिहारी पुलिस द्वारा जेई मारपीट कांड के आरोपी समेत वारंटी गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial