वेयरहाउस के गोदाम में पानी का स्तर ओवरफ्लो होने से गोदाम की दीवारें ढ़हा, नुकसान ।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-31 सड़क किनारे स्थित सुधा देवी वेयर हाउस में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, वेयरहाउस के गोदाम में पानी का स्तर ओवरफ्लो होने से गोदाम की दीवारें दबाव नहीं झेल पाईं और देखते ही देखते गोदाम का बड़ा हिस्सा ढह गया। घटना इतनी भीषण थी कि गोदाम में रखा मक्का सीधे पानी में समा गया।गोदाम मालिक ने बताया कि इस घटना में लगभग एक करोड़ों की क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि लाखों- की लागत से बना यह गोदाम उनकी मेहनत और बैंक फाइनेंस से तैयार किया गया था। बताया गया कि गोदाम में लगभग लगभग 8 करोड़ रुपये की कीमत का मक्का स्टॉक किया गया था, जिसमें हजारों बोरी मक्का पानी में डूब गया। मालिक ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि न केवल उनका गोदाम ढह गया बल्कि उनकी वर्षों की मेहनत पानी में चली गई।घटना की खबर जैसे ही इलाके में फैली, आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। लोग टूटे हुए गोदाम और उसमें डूबे मक्का को देखने के लिए जुटने लगे। वही इस घटना से गोदाम मालिक काफी मरमराहट है। बता दे की मक्का बैंक फाइनेंस के द्वारा रखा गया था। आप इंश्योरेंस कंपनी आगे क्या करती है यह देखने की बात होगी।इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। व्यवसायिक जगत से जुड़े लोग इसे एक बड़ी आर्थिक क्षति मान रहे हैं।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
