November 6, 2026

बारसोई अनुमंडल में दिखा बंद का असर। नेताओं ने जमकर राहुल गांधी तथा तेजस्वी के विरोध में किया नारेबाज़ी ।

Read Time:2 Minute, 48 Second

डेस्क (कटिहार/बारसोई)

एनडीए के बिहार बंद के आह्वान पर कटिहार जिला में मिला-जुला बंद का असर देखा गया। जगह-जगह एनडीए कार्यकर्ताओं ने जत्थेवार होकर बाजार को बंद करते हुए देखा गया। कटिहार शहर के शहीद चौक पर सुबह 7:00 से 12:00 तक जाम कर आंदोलन किया। वहीं एनडीए कदवा शाखा के तत्वावधान में कटिहार मोड़ सोनौली में सनौली- कटिहार सनौली- पूर्णिया सड़क जाम पर घंटे प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार साह ने कहा कि पिछले दिनों लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता के बारे में अभद्र टिप्पणी पर हम लोग घोर निंदा करते हैं। इस टिप्पणी के विरोध में सम्पूर्ण कदवा प्रखंड शांति पूर्ण वातावरण में बंद रहा। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार साह ने कहा कि कदवा प्रखंड में बंद का असर शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर बलिया बेलौन मंडल के प्रभारी विपिन बिहारी साह एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोहित चौहान ने कहा कि पिछले दिनों बिहार के विभिन्न जिले का दौरा के क्रम में लोकसभा के प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता के बारे में अभद्र टिप्पणी की गई।जो किसी भी तरह से उचित प्रतीत नहीं होता है। ऐसे में हम सभी इन टिप्पणी का घोर विरोध करते हैं। कदवा प्रखंड में बंद का असर शत प्रतिशत रहा। वहीं बारसोई प्रखंड में भी एनडीए कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराकर विरोध प्रदर्शन किया। बारसोई के मुख्य सड़क पर आवाजाही को बाधित करते हुए बिहार बंद के तहत बारसोई बाजार भी बंद रहा। बंद करने में जदयू नेता सह पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, जदयू नेता रोशन अग्रवाल भाजपा नेता बरुण झा साहित दर्जनों भाजपा जदयू के नेता बंद करने में अग्रणी भूमिका निभाया।

Previous post ग्वालटोली से कुसिधा सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की दिशा में बड़ी पहल।
Next post बरारी में दिखा बंद का असर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial