बरारी में दिखा बंद का असर
बरारी (सुमन सोनी)
बरारी प्रखंड में शुक्रवार को बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में भाजपा जदयु कार्यकर्ताओ ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी की माँ को कांग्रेस और राजद के द्वारा गंदी गाली देने के विरोध में बिहार बंद के अह्वान पर जूलस निकाल कर प्रदर्शन कर विरोध जताया ।बरारी प्रखंड के सभी बाजारों व चौक चौराहो के सभी दुकानों को शांती पूर्णढंग से बंद कराया।जबकि दुकानदार स्वयं कांग्रेस के विरोध में और बिहार बंदी के समर्थन में अपनी अपनी दुकानों व होटल को बंद रखा।बीजेपी और जदयू के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर माँ का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान के नारे लगा रहे थे।जदयू और बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में गुरुवार को सुबह 7 बजे सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओ ने प्रखंड के सभी बाजारों के दुकानो को बंद कराया दो पहिया वाहन को छोड़ सभी तरह के वाहनो का आवागमन बंद रहा।बिहार बंदी का कार्यक्रम सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलाता।पांच घंटो तक संम्पूर्ण बाजार बंद रहा।जबकि रेल सेवा अस्पताल,एम्बुलेंस का सेवा चालू था।5 घंटे के बिहार बंद के दौरान बीजेपी जदयू कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं की टोली ने चौराहों के सड़कों पर बैठकर जमकर नारेबाजी की जदयू और बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा ने प्रदर्शन कर कहा की एनडीए के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की माँ को गाली देने वाले कांग्रेस को हिन्दुस्तान की जनता कभी भी माफ नही करेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने शासन काल में हिन्दुओं के साथ जो अत्याचार किया है उसको देश की जनता अब सब जान गयी है।उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव में बिहार की जनता कांग्रेस के राहूल गांधी और राजद के तेजस्वी यादव को जनता जबाब देकर रहेगी।इस अवशर पर जदयू के मनोज सिंह कुशवाहा भाजपा महिला मोर्चा की अर्चना कुमारी भाजपा के मनोरंजन पाल राजीव भारती अखिलेश सिंह कुशवाहा बिक्की साह विजय झा बिक्की साह अरविन्द भगत पंचानंद झा आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
