October 27, 2026

फोकनिया एवं मौलवी की परीक्षा हुई आरंभ 43 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित ।

Read Time:1 Minute, 42 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

एडीएम, एसडीपीओ ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण ।अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत तीन परीक्षा केन्द्रों का गठन किया गया है। कन्या मध्य विद्यालय परीक्षा केन्द्र और बीपीएसपी उच्च विद्यालय के केंद्र पर फोकनिया की परीक्षा संचालित की जा रही है। केन्द्र के अधिक्षक अताउर रहमान ने जानकारी दी की परीक्षा 15 जुलाई तक चलेगी।सोमवार को पहले दिन 43 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।पन्नालाल सुरेन्द्र नारायण कन्या उच्च विद्यालय में मौलवी परीक्षा हेतु परीक्षा केन्द्र का गठन किया गया है। सोमवार को परीक्षा केन्दों पर शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न हो गयी।कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए परीक्षा केन्द्रों पर दण्डाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।परीक्षा के पहले दिन एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ,एसडीपीओ मनोज कुमार ने परीक्षा केन्द्रों पर जाकर मौके का मुआयना किया ।कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के निर्देश दिये।

Previous post भूमि विवाद संबंधित जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन।
Next post कांवरियों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्रशासन तत्पर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial