October 27, 2026

कांवरियों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्रशासन तत्पर।

Read Time:2 Minute, 21 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

पीर मजार व हटिया घाट पर हो विशेष चौकसी – एसडीपीओ

दोमास के कारण दो माह तक श्रावण में गंगा तट आनेवाले शिवभक्त कांवरियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।गंगा घाट की ओर जानेवाली पथों को कांवरियों की सुविधा के लिए चलने लायक तो बनाया गया था ,लेकिन सावन की पहली बौछार से रास्ता हुआ बद से बद्तर। सावन की पहली सोमवारी के मौके पर एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार, सीओ राजेश रंजन, बीडीओ रणधीर कुमार के साथ मनिहारी गंगा किनारे कांवरियों की सेवा, सुविधा व सुरक्षा के लिए की गयी तैयारियों का जायजा लिया। कार्यपालक पदाधिकारी के गैरमौजूदगी के चलते नगर कर्मियों को निर्देश दिये कि सड़कों को दुरुस्त करा ले।प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने , चिन्हित स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिये।पूर्व से ही गंगा किनारे लगी दर्जन भर सीसीटीवी कैमरे से पैनी नजर रखी जा रही है। एसडीपीओ मनोज कुमार ने पीर मजार और हटिया घाट पर बैरिकेडिंग कर पुर्ण प्रतिबंध लगाते हुए विशेष चौकसी के निर्देश दिए।इस बीच बड़ी संख्या में जिले भर से आये कांवरियों ने गंगा-स्नान के बाद जल लेकर अपने अपने शिवालयों को प्रस्थान किये।मनिहारी नगर स्थित अर्द्ध नारीश्वर शिव मंदिर, शिवसेना मंदिर एवं प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने गंगाजल से शिवलिंग पर जलाभिषेक की।

Previous post फोकनिया एवं मौलवी की परीक्षा हुई आरंभ 43 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित ।
Next post पहली सोमवारी में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ उत्साह का माहौल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial