July 29, 2026

पूर्व विधायक ने पीड़ित परिजनों से मिलकर दिया सांत्वना ।

Read Time:2 Minute, 26 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कोढा प्रखंड के खेरिया अंतर्गत तीन और फलका प्रखंड के पोठिया अंतर्गत एक कुल 4 बच्चों का बरारी घाट पर स्नान के दौरान जल लेने के क्रम में डूब कर असामयिक निधन हो गया। यह काफी दुखद है उपरोक्त बातें कोढा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता पूनम पासवान ने पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद कही। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के असामयिक निधन का जिम्मेवार बरारी का प्रखंड प्रशासन है। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड अंचल पदाधिकारी अवैध रूप से मिट्टी कटाव को नहीं रोका जिस कारण वहां पर खरा गड्ढा बन गया। वही श्रावण मास को देखते हुए बरारी के प्रखंड प्रशासन ने घाट किनारे बैरिकेटिंग नहीं किया था। परिजनों ने बताया कि स्नान के बाद जल लेने के क्रम में डूबकर मृत्यु हो गई। प्रशासन ने कहा की नाव से छलांग लगाने के दौरान घटना घटित हुई है यह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि 13 से 14 वर्ष का इकलौता संतान खोना कितना दुखदाई होता है उस मां के आंसू अभी तक नहीं थम रहे। बरारी के अंचल पदाधिकारी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग कटिहार के जिला पदाधिकारी से उन्होंने की ।उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देते हुए काफी दुख प्रकट किया। इस अवसर पर बरारी विधानसभा कांग्रेस के प्रभारी प्रेम राय जिला कांग्रेस प्रवक्ता पियूष मिश्रा कोढा प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत यादव फलका प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद साजिद आलम प्रदीप कुमार गुप्ता विकास कुमार राजा कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Previous post शनिदेव मंदिर में 47वाॅं शनि जयंती समारोह का हुआ आयोजन ।
Next post पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर पति ने लगाई फांसी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial