July 20, 2026

शनिदेव मंदिर में 47वाॅं शनि जयंती समारोह का हुआ आयोजन ।

Read Time:1 Minute, 52 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

शनिदेव जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर शहर के दुर्गास्थान चौक स्थित शनिदेव मंदिर प्रांगण में 47वाॅं शनि जयंती समारोह का आयोजन किया गया। महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बाबा शनिदेव की पूजा अर्चना की। शनिदेव की भव्य महाआरती में भी शामिल होकर पूजा अर्चना की। मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित रात्रि भक्ति जागरण का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन समारोह में महापौर उषा देवी अग्रवाल ने उद्धाटान किया।महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि मुझे महापौर बनने के बाद पहली बार अवसर मिला है। सनी जन्मोत्सव में शामिल होने का मैं कमेटी के सभी सदस्य गणों का आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने मुझे इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया न्याय के देवता शनि देव सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें। और कटिहार वासियों को स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की प्रार्थना करती हूं।कार्यक्रम में मंदिर संचालक पंडित शंकर लाल शर्मा, पंडित शंभू लाल शर्मा, पंडित कैलाश शर्मा, स्थाई सशक्त कमेटी के सदस्य निगम पार्षद कुमारेंद्र प्रताप सिंह,मंदिर कमेटी के सदस्य महापौर उषा देवी अग्रवाल के निजी सचिव अभिषेक कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता एवं भक्तगण शामिल हुए।

Previous post रंगदारी नहीं देने पर किसान पर फायरिंग, बाल बाल बचे ।
Next post पूर्व विधायक ने पीड़ित परिजनों से मिलकर दिया सांत्वना ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial