मुखिया ने विद्यालय के दो क्षतिग्रस्त कक्षों के पुनर्निर्माण को लेकर दिया ज्ञापन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के बघार पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बघार के दो क्षतिग्रस्त कक्षों के पुनर्निर्माण को लेकर मुखिया पिंटू यादव ने प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा को ज्ञापन सौंपा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा मुखिया को आवेदन दिया गया था जिसमें विद्यालय के दो कक्ष पूर्णतः क्षतिग्रस्त होने और पुनर्निर्माण की आवश्यकता का उल्लेख किया गया था। वर्तमान में इस विद्यालय में कुल 381 छात्र हैं और कक्षा एक से आठ तक के लिए केवल चार वर्ग कक्ष उपलब्ध है। विद्यालय के पास नए कक्षों के निर्माण के लिए अतिरिक्त भूमि भी उपलब्ध नही है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, मुखिया पिंटू यादव ने शिक्षा पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि विद्यालय के जर्जर कक्षों को तोड़कर वहां दो मंजिला भवन का निर्माण किया जाए ताकि विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू रूप से संचालित हो सके और किसी भी संभावित दुर्घटना से छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।मुखिया ने इस ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी और स्थानीय अनुमंडल पदाधिकारी को भी भेजी है ताकि समस्या का शीघ्र समाधान हो सके और विद्यालय में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
