June 19, 2026

कटिहार डीएम ने मनिहारी अंचल का किया निरीक्षण, किसान रजिस्ट्रेशन में तेज़ी के दिए निर्देश।

Read Time:1 Minute, 33 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने रविवार को प्राणपुर, अमदाबाद होते हुए देर शाम मनिहारी अंचल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसान रजिस्ट्रेशन (एफआर) प्रक्रिया की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।डीएम ने रजिस्ट्रेशन की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने मैदानी स्तर पर निगरानी बढ़ाने और कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।इस अवसर पर डीडीसी, डीपीआरओ, डीएओ, एसडीओ कटिहार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं मनिहारी में एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह, बीडीओ सनत कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी सोनु गुप्ता, राजस्व पदाधिकारी रामसागर पासवान सहित अधीनस्थ अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Previous post विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर विकासात्मक योजनाओं पर विस्तार से किया चर्चा ।
Next post मनिहारी पुलिस ने 39 बोतल कोडिंग सिरप के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial