July 20, 2026

ब्लाक स्तरीय बैंकर्स समिति की लक्ष्य प्राप्त को लेकर हुई बैठक।

Read Time:1 Minute, 30 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक का आयोजन किया। बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक मनोज कुमार, प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, बीडीओ रितेश कुमार, सीओ उदय प्रसाद के अलावे हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के पोषक क्षेत्र में आने वाले विभिन्न बैंकों के प्रबंधक व सहायक कर्मी उपस्थित थे। जिला अग्रणी प्रबंधक ने बताया कि बैठक में बैंक प्रबंधक के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक जो नियमित अंतराल पर होती है। यहा के बैंकों की और सरकार की सभी तरह की योजनाओं की समीक्षा किया गया। किस योजना पर कितना उन्नति हुई देखा गया। जो प्रगति है वो संतोषजनक है। आयोजित बैठक में बिहार सरकार के सभी पदाधिकारी तथा सभी जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगा गया। ताकि सरकार की सभी योजना धरातल पर कार्यविन्त हो सकें। बैठक में सभी बैंक के पदाधिकारी व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे ।

Previous post टेंपो स्टैंड का फिता काटकर किया शुभारंभ यात्रियों को होगी सुविधा ।
Next post भाजपा पार्टी की लिए जिला अध्यक्ष बनने पर दी बधाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial