April 29, 2026

कोढ़ा में 22 वर्षीय युवक के हत्या का उद्भेदन, आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार ।

Read Time:3 Minute, 51 Second

By:- शरवन शर्मा (कोढ़ा) ।।

कोढ़ा में 22 वर्षीय सिताबुर रहमान की हत्या की गुत्थी 24 घंटे के अंदर कोढ़ा पुलिस ने सुलझाए। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि बीते 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे थाना क्षेत्र के तीन पनिया खेरिया टोला में मुखिया सोहराब अली के ईट भट्टा के समीप बासंबाडी में एक शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सत्यापन के क्रम में शव की पहचान तिनपनिया निवासी सिताबुर के रूप में हुई थी । पोस्टमार्टम के बाद अज्ञात अपराधी पर कोढ़ा थाना में मामला दर्ज कराया गया । अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा विज्ञान अनुसंधान एवं साक्ष्यों के आधार पर तीन पनिया निवासी मिथुन कुमार एवं मो शमीम तथा विकास ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में पूछताछ के क्रम में मिथुन कुमार ने बताया कि 26 अक्टूबर के रात में मिथुन समीम मृतक एवं विकास ठाकुर चारों मोटरसाइकिल से रामपुर काली मेला देखने गए थे और मेला से एक मोटरसाइकिल चोरी कर लिया। चोरी की मोटरसाइकिल लेकर समीम अपने घर चला गया और मिथुन विकास ठाकुर तथा सिताबुर तीनों एक साथ मित्र की गाड़ी से घटनास्थल पर पहुंचे ।वहीं पर तीनों ने सुलेशन वाला नशा किया ।कुछ देर बाद मृतक मेला से खरीद कर लाया हुआ बांसुरी बजाने लगा। जिसके कारण दोनों दोस्त को गुस्सा आया उसने उसके बांसुरी छीनकर पास के गड्ढे में फेंक दिया । कुछ दिन पूर्व मिथुन के मामा महिलाल रविदास का मोबाइल छीन लिया था इसको लेकर भी मिथुन को गुस्सा था । जब मृतक बांसुरी खोजने के लिए गड्ढे में उतरा तो मिथुन भी उसके साथ पीछे गड्ढा में गया और विकास को भी इशारा कर वहीं पर बुला लिया। पूर्व निर्धारित योजना के तहत दोनों ने मिलकर मृतक का गला दबाकर हत्या कर दिया ।और लाश को वहां पर मौजूद कचरे से ढक दिया। इसके बाद मिथुन और विकास मृतक के मोटरसाइकिल को पोठिया क्षेत्र में लावारिश स्थिति में छोड़ दिया और पोठिया बाजार से टेंपो पर सवार होकर घर आ गया। कोढ़ा पुलिस ने मृतक का चेन, बाइक ब्रेसलेट और मेला में खरीदा हुआ बांसुरी को बरामद की है । गिरफ्तार दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। छापामारी दल में थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह, एस आई सुबोध कुमार यादव, सहायक अवर निरीक्षक अमरजीत कुमार , इंद्र भूषण कुमार, अरुण कुमार ठाकुर के अलावे पुलिस बल एवं चौकीदार शामिल थे।

Previous post हसनगंज में धूमधाम से हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना
Next post সমাজকে দুর্নীতি মুক্ত করার লক্ষ্যে নেহরু যুব কেন্দ্রের উদ্যোগে সকলকে সচেতন করতে ভিজিলেন্স day প্রোগ্রাম অনুষ্ঠিত হয়
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial