May 26, 2026

नव विवाहिता ने फंदे से लटककर दिया जान

Read Time:2 Minute, 0 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

क़ुरसेला थाना क्षेत्र के तीनघड़िया गांव में फांसी लगाकर नव विवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश मे आया है।मिली जानकारी के अनुसार मिथुन कुमार मंडल 29 वर्ष पिता दुखु मंडल घर तीनघड़िया थाना कुरसेला कटिहार का थंभुवाइलपुर थाना नाथनगर जिला भागलपुर से प्रेम प्रसंग था। जिसे रजामंदी पर लगभग आठ माह पूर्व प्रेम प्रसंग को अरेंज मैरिज के रूप में बदल कर शादी कर दी गई थी।मिथुन कुमार मंडल कहलगांव में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वहीं शनिवार की संध्या भोजन करने के लिए खाने को लेकर जब बार-बार दरवाजा पीटने के बाद भी नहीं खोलने की स्थिति में खिड़की से झांक कर देखा तो पाया कि मिथुन कि नवविवाहिता पत्नी गुड़िया कुमारी ओढ़नी का फंदा लगाकर फांसी से लटकी हुई है। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा घर का दरवाजा खोल तोड़कर मृतिका को नीचे उतारा गया तथा घटना की सूचना मृतिका के परिजनों एवं मिथुन को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रविवार की सुबह कुरसेला पुलिस ने उक्त स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही मृतिका के मां के बयान पर पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी और दाह संस्कार का कार्य संपन्न होगा।

Previous post फरार शराब तस्करी के अभियुक्त की मनिहारी पुलिस ने संपत्ति किया कुर्क ।
Next post दिलारपुर पंचायत के सरपंच दिलीप मंडल का असामयिक निधन, पंचतत्व में विलीन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial