दिलारपुर पंचायत के सरपंच दिलीप मंडल का असामयिक निधन, पंचतत्व में विलीन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड के दिलारपुर पंचायत के सरपंच दिलीप मंडल के असामयिक निधन से पूरे पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया गया कि दिलीप मंडल पंचायत कार्य हेतु सिमतल्ला गांव गए हुए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। तत्पश्चात वे घर लौट आए और परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए पूर्णिया ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर किया गया, जहां दो दिनों तक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी।शनिवार देर रात जब उन्हें एंबुलेंस से घर लाया गया तो उन्होंने अपने परिजनों से बातचीत की, लेकिन कुछ ही देर में उनका निधन हो गया।उनकी अंतिम विदाई में दिलारपुर पंचायत सहित आसपास के पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने गंगा घाट पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। दिलीप मंडल के बड़े पुत्र लोटस मंडल उर्फ गुड्डू ने उन्हें मुखाग्नि दी।दिलीप मंडल अपने पीछे पत्नी शोभा देवी, बड़ा बेटा गुड्डू और छोटा बेटा बिट्टू को छोड़ गए हैं। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने सरकार से उनके आश्रितों को शीघ्र आर्थिक सहायता देने की मांग की है।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुमति देवी, बौलिया के मुखिया जर्जिस आलम, दिलारपुर के मुखिया हेमा देवी,उप सरपंच अमरेन्द्र मलीक, समाजसेवी तपन सिंह,पूर्व उप मुखिया पप्पू यादव, वार्ड सदस्य अनिल मंडल, उप मुखिया रणजीत पंडित, वार्ड सदस्य लक्ष्मी शर्मा, भानु मंडल, वीरेंद्र मंडल, सुभाष मंडल, ओमप्रकाश पंडित, अरविंद सिंह, रामविलास सिंह सहित कई गणमान्य लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
