नवनिर्वाचित पससं को निवर्तमान विधान पार्षद ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित ।

बारसोई प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मो जिन्ना के अध्यक्षता में एक वैठक आयोजित कर नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को निवर्तमान विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुखिया मो मसलेउद्दीन ने कहा कि विधान पार्षद चुनाव त्रिस्तरीय पंचायती राज जनप्रतिनिधियों का चुनाव है और पार्टी एवं जात-पात से ऊपर उठकर आगामी विधान पार्षद चुनाव में फिर से निवर्तमान विधान पार्षद अशोक अग्रवाल को जिताना है । वही मो जिन्ना, जदयू नेता मनोज साह, निवर्तमान मुखिया अक्षय सिंह, सहित अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि पिछले 10 वर्षों से जनप्रतिनिधियों के दुःख सुख में विधान पार्षद सहयोगी रहे हैं इसबार भी सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनपर भरोसा रखते हुए दोबारा विजई बनाकर विधान पार्षद में भेजने का अपील किया । इस अवसर पर पिटुं यादव, विधायक पार्षद प्रतिनिधि मो मुजा, बिट्टू भगत, आयुष कुमार, पससं मो फिरोज, मेराज आलम, पससं पोरेश साह, मो एहसान, मुखिया रकिब आलम, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
