October 28, 2026

रेल क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना है प्रथमिकता ।

Read Time:2 Minute, 4 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट कटिहार ईस्ट में आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार द्वारा कटिहार स्टेशन अंतर्गत कार्यरत सफाई कर्मचारियों के साथ शनिवार को एक कॉर्डिनेशन बैठक आयोजित की गई। जिस दौरान रेल क्षेत्र अंतर्गत यात्रियों की सामानों की चोरी की घटना आदि की रोकथाम और नियंत्रण की दिशा में सफाई कर्मचारीयो को कई दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावे आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार की अध्यक्षता में एक सुरक्षा सम्मेलन भी आयोजित किया गया। इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य रेल क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना है। जिस दौरान आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों को स्टेशन व रेल परिसर में ड्यूटी के दौरान अलर्ट रहते हुए ईमानदारी पूर्वक अपनी ड्यूटी करने आदि का निर्देश दिया। आयोजित सुरक्षा सम्मेलन के दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ यात्रि एवं यात्रियों के सामानों की सुरक्षा पर विशेष रूप से बल दिया। इसके अलावा असामाजिक गतिविधियों पर भी विशेष रूप से नजर रखते हुए असामाजिक तत्व एवं उनके गतिविधियों पर भी विशेष रूप से नजर रखने की हिदायत दी गईं।

Previous post बांध पर पनाह ले रखे कटाव विस्थापित परिवारों घर जले मुआवजे की मांग ।
Next post कदवा विधायक को कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial