कदवा विधायक को कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह।
प्रवीण कुमार (कटिहार )
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों के सहमति से राष्ट्रीय सचिव एवं कदवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ० शकील अहमद खान को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया। जिसके बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें लगातार बधाई दी जा रही हैं और उनका फूल- मालाओं से अभिनंदन भी किया जा रहा है। इसी क्रम में कटिहार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी कदवा विधायक डॉ शकील अहमद खान को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दिया है। कटिहार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि डॉ० शकील अहमद खान का उनका अनुभव कांग्रेस को और भी मजबूत करेगा। बताते चलें कि कदवा विधायक डॉ शकील अहमद खान को विधायक दल का नेता चुने जाने पर कांग्रेस के दिलीप विश्वास, संजय सिंह, विनोद यादव,चंद्रभानु गुप्त, राजेश रंजन मिश्रा,अतुल सिंह,सउद मुखिया, शंकर सिंह, युवा अध्यक्ष मनि पासवान, प्रदेश महासचिव इस्तियाक आलम, अल्तमश दीवान, शंकर शाह, प्रह्लाद गुप्ता, शाहनवाज खान,पंकज तंबाकू वाला, मोहम्मद अखलाक, मोहम्मद वहाब, फिरोज कुरेशी, मेजर जमाल, नवीन खंडेलिया, आनंद सिंह, सिमरनजीत सिंह अवधेश मंडल सहित कई कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दिया हैं।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
