बिटिया की उपलब्धि से कटिहार वासी गौरवान्वित ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार निवासी सह रेल वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अमर मोहन ठाकुर की पुत्री सुश्री वैष्णवी ठाकुर, दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह से स्नातक की डिग्री बी. ए. ऑनर्स हिस्ट्री (इतिहास) में प्रथम स्थान सहित उत्तीर्ण होने पर भव्य स्वागत किया गया। आगे स्नातकोत्तर की डिग्री तथा पीएचडी की डिग्री भी हासिल करना चाहती हैं। वैष्णवी की माता कंचन ठाकुर, पिता अमर मोहन ठाकुर जो की आईआरटीएस अधिकारी हैं और अभी तिनसुकिया असम में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पे पदस्थ हैं। श्री ठाकुर इससे पहले कटिहार में ही वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक थे। इनके दादाजी स्वर्गीय लक्ष्मी मोहन ठाकुर पेशे से किसान थे। साथ ही इनकी अपने इलाके में समाज के कल्याण हेतु अलग पहचान रही है। इनके नाना आर. बी. झा जो की पेशे से रेलवे विभाग में सीटीआई के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।इनकी भी समाज में अलग पहचान तथा प्रतिष्ठा है। वैष्णवी और उनके माता पिता कटिहार के मूल निवासी हैं। वैष्णवी ने 10वी की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय अलीपुरद्वार पश्चिम बंगाल से और 12वी की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय कटिहार बिहार से की है। उसके बाद वो दिल्ली विश्वविद्यालय आगे की पढ़ाई करने चली गई थी। वैष्णवी की ख़ास रुचि कला छेत्र में भी है। वैष्णवी की प्रारंभिक शिक्षा गुवाहाटी में पूरी हुई है। इनकी इस उपलब्धि को सुन कर सगे संबंधियों साथ ही गांव समाज के लोगों को बहुत खुशी हुई है। इलाक़े में बिटिया की उपलब्धि से सभी गौरवान्वित हैं।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
