July 28, 2026

कांटो से भरा हुआ टहनी बीच सड़क में लटका आवागमन हुआ बाधित।

Read Time:1 Minute, 37 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

प्रधानमंत्री सड़क के जिलेबिया मोड़ डंडखोरा के समीप में पेड़ के टहनी आंधी से टूट जाने पर राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। पीडब्ल्यूडी सड़क डंडखोरा होते हुए कटिहार को जोड़ने वाली मुख्य सड़क होने के कारण राहगीरों की काफी संख्या में आवागमन होती है। जिससे कई लोग दुर्घटना के शिकार भी हो गए हैं। लेकिन अब तक स्थानीय जनप्रतिनिधि या संबंधित पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट नहीं हो सका है। जिसके कारण लोगों को काफी मुश्किलों से कटिहार की ओर जाना पड़ता है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग के पेड़ होने के कारण पेड़ के टहनी काटने से डर रहे हैं। ऐसे में बीच सड़क में पेड़ का टहनी कांटो से भरा लटका हुआ है। 6 पंचायतों को जोड़ने वाले मुख्य सड़क होने के कारण लोगों को आने जाने में समस्या उत्पन्न हो रही है । दर्जनों ग्रामीणों के द्वारा जिला प्रशासन से कांटो से भरा हुआ पेड़ का टहनी हटाने को लेकर गुहार लगाई । ताकि लोगों को आवागमन करने में इस समस्या से निजात मिल सके।

Previous post आंगनबाड़ी केंद्रों पर की गई गोद भराई की रस्म अदा।
Next post बिटिया की उपलब्धि से कटिहार वासी गौरवान्वित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial