कटिहार में ग्रामीणों की जल निकासी समस्या का समाधान एमएलसी और मेयर के प्रयास से संभव हुआ
कटिहार (रतन कुमार ओझा)
वार्ड संख्या 21 टियर पाड़ा के सैकड़ों निवासियों को पिछले कई दिनों से जल निकासी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। शहर के प्रमुख इलाकों जैसे दुर्गास्थान, अमलाटोला, गामी टोला, अनाथालय रोड, कॉलोनी न० 2 एवं अन्य क्षेत्रों से बहने वाले नाले का पानी टियर पाड़ा के फोरलेन क्षेत्र में जमा हो रहा था। कुछ किसानों द्वारा फसलों को हो रहे नुकसान के कारण कल्भट को बंद कर दिया गया था, जिससे निचले हिस्सों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इससे लोगों के घरों और सड़कों पर पानी भर गया था।स्थानीय लोगों द्वारा महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल को इस समस्या से अवगत कराया गया। महापौर उषा देवी अग्रवाल ने त्वरित कदम उठाते हुए स्थानीय निवासियों को अपने आवास पर बुलाकर समस्या की जानकारी ली और कल्भट बंद करने वाले किसानों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकाला। उन्होंने संबंधित विभाग को तुरंत 2 पंपिंग सेट लगाने का निर्देश भी दिया।विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर किसानों और स्थानीय निवासियों के बीच संवाद स्थापित किया, जिसके बाद बंद कल्भट को फिर से खोल दिया गया और जल निकासी की समस्या का समाधान हो गया।टियर पाड़ा के सैकड़ों निवासियों ने महापौर उषा देवी अग्रवाल और विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और धन्यवाद व्यक्त किया।इस मौके पर स्थानीय निगम पार्षद प्रतिनिधि मनोज राय, विनोद सिंह, प्रभाकर झा, अमर झा, राजीव कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
More Stories
बारसोई में सांसद तारिक अनवर को जनता ने घेरा, बिजली-कटाव समेत विकास के मुद्दों पर मांगा जवाब
मो0 सनाउल्लाह( बारसोई) बारसोई प्रखंड में रविवार को कटिहार सांसद तारिक अनवर के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर...
शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन से मालापाड़ा में शोक की लहर, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के मालापाड़ा निवासी शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे इलाके में...
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
बारसोई अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में बिजली व खाद्य वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा
।50 रिक्त डीलर पदों पर पारदर्शी तरीके से होगी बहाली, 31 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि। मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)...
