September 3, 2026

लक्ष्मीपुर के किसान को बिजली विभाग ने दी 90 हजार रुपये की मुआवजा राशि

Read Time:55 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत में 11 हजार वोल्ट बिजली का तार गिरने से सुबोध यादव के तीन भैंसों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद, विधायक विजय सिंह निषाद और एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती के प्रयासों से बिजली विभाग ने 90 हजार रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की। इस अवसर पर लक्ष्मीपुर के ग्रामीणों ने विधायक और बिजली विभाग को बधाई दी। मौके पर विधायक विजय सिंह निषाद, एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती और पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजीव कुमार भारती समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Previous post बरारी मे यूवक की हत्या कर दिये जाने को लेकर परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।
Next post कटिहार में ग्रामीणों की जल निकासी समस्या का समाधान एमएलसी और मेयर के प्रयास से संभव हुआ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial