July 26, 2026

डीबीएल घाट पर नहाने के दौरान डूबने से मजदूर की मौत।

Read Time:2 Minute, 21 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

एसडीआरएफ की मदद से शव बरामद। मनिहरी प्रखंड क्षेत्र के अन्तर्गत बघार पंचायत स्थित हवामहल के पास डीबीएल घाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में डुबने से मजदूर संजीव महतो की मौत हो गई ।घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी विवेक आनंद ने बताया कि डीबीएल घाट पर स्नान के क्रम मे गहरे पानी में चले जाने से 25 वर्षीय युवक नदी में डुब गया था। सुचना पर एसडीआरएफ दल के द्वारा खोजबीन शुरू की गई और महज तीन घंटे में शव बरामद कर लिया गया। परिजन मुकेश सिंह जो डीबीएल कम्पनी के तहत निर्माण कार्य में मजदूरी करते हैं,बताया कि संजीव दोपहर समय नहाने नदी में उतरा ,लेकिन गहरे पानी में चले जाने से तेज बहाव की चपेट मे आ गया था।संजीव, भगत टोला खगड़िया के मोहन महतो का पुत्र है। 25 वर्षीय संजीव कुमार शादी शुदा है।उनके एक पुत्र व एक पुत्री है।संजीव के बहनोई भी स्वयं डीबीएल कम्पनी में मजदूरी करते हैं,बताया कि संजीव भी इसी में सरिया काटने का काम करता था। गंगा किनारे डीबीएल घाट पर अंचलाधिकारी विवेक आनंद ,पुअनि अंजनी कुमार, ऊदय यादव, विनय मांझी घटना स्थल पर स्थानीय गोताखोर व एसडीआरएफ दल द्वारा लापता युवक की तलाशी मे जुटे हुए थे। मृतक के घर पर सुचना दे दी गई है। स्थानीय पुलिस शव की अंत्य परीक्षण के लिए अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।डीबीएल के प्रोजेक्ट हेड से पुछने पर बताया कि ठेकेदार द्वारा मजदूरों का संचालन होता है, फिर भी मानवता के नाते उनके लाइसेंस के आधार पर मदद किया जायेगा।

Previous post नाबालिग लड़की के बरामदगी हेतु थाना में दिया आवेदन पुलिस जांच में जुटी।
Next post पत्नी माँ के मंगलसूत्र गिरबी रखकर शिक्षक नियमो का करेंगे पालन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial