डंडखोरा रेलवे स्टेशन में इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव की रेल मंत्री से ग्रामीणों ने की मांग।
अशोक कुमार (डडंखोरा)
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार डिवीजन अंतर्गत कटिहार- बारसोई रेलखंड के डंडखोरा रेलवे स्टेशन में कटिहार सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं सिलीगुड़ी कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने रेल मंत्री को मांग पत्र दिया है।स्थानीय ग्रामीण मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि डंडखोरा रेलवे स्टेशन में इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं होने पर प्रखंड क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इंटरसिटी एक्सप्रेस को पकड़ने के लिए 8 किलोमीटर दूर कटिहार जाना पड़ता है या फिर 8 किलोमीटर सोनाली रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है । जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है ।प्रखंड क्षेत्र के कई गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी जाना पड़ता है । ट्रेन का ठहराव नहीं होने से ऐसे गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय सांसद, विधायक, विधान परिषद एवं प्रबंधक रेल मंडल कटिहार से गुहार लगाई। लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है । इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव की मांग करने वालों में संजय गुप्ता, दीपक कुमार, मदन कुमार, रामानंद प्रसाद गुप्ता, दीनानाथ यादव सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल है ।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
