November 6, 2026

नगर में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को नोटिस होगी, सरकारी भवनों का भी सेवा कर जमा नही:नप कार्यपालक

Read Time:2 Minute, 17 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार फेज में धनराशि लेकर मकान न बनाने वाले 3513 लाभार्थियों में 19 को मनिहारी नगर पंचायत द्वारा भेजी जा रही है नोटिस। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मनिहारी नगर छेत्र में कुल 3513 लाभुकों को आवंटन हुआ है जिनमे से कई लाभुक प्रथम, द्वितीय और तृतीय किस्त प्राप्त होने के बाद भी या तो आवास निर्माण नहीं कराया या अधूरा छोड़ दिया। अब नगर पंचायत ऐसे लाभार्थियों को चिन्हित करके नोटिस भेज रही है।वहीं इस संबंध में मनिहारी के कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा की तीन नोटिस के बाद भी जिन लाभार्थियों द्वारा निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जाएगा उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए डिस्ट्रेस वारंट, उसके बाद बॉडी वारंट जारी की जाएगी।सभी को नोटिस भेजा जा रहा है।लाभार्थियों को पैसा मिलने के साथ ही आवास का निर्माण शुरू करना होता है। निर्माण के स्टेटस रिपोर्ट के आधार पर अगला इन्स्टालमेन्ट रिलीज किया जाता है।समय समय पर निर्माण रिपोर्ट के आधार पर किस्तों को ट्रांसफर किया जाता है। लेकिन किस्त प्राप्त होने के बाद भी कई लाभुक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करते हैं।नप कार्यपालक डॉ रनधीर लाल ने कहा कि नगर में मामूली औसत से भी कम होल्डिंग टैक्स की वसुली हो रही है जिसके कारण आंसिक विकास बाधित हो रहा है। कहा की वर्षों से सरकारी कार्यालयों व आवास का भी सेवा कर बकाया है।

Previous post डंडखोरा रेलवे स्टेशन में इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव की रेल मंत्री से ग्रामीणों ने की मांग।
Next post हर घर कचरा उठाव कार्यों में तेजी लाने हेतु मुखिया ने किया बैठक, स्वच्छता कर्मी रहें उपस्थित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial