जमीन खोदकर शराब का जखीरा हुआ बरामद, शराब तस्कर भी हुआ गिरफ्तार ।
सुरज कुमार सिंह (बरारी)
कुरसेला पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कुरसेला थाना क्षेत्र के कुर्सेला बस्ती गांव के प्रहलाद साह के घर के आंगन में गड्ढे से पुलिस ने 108 लीटर विदेशी शराब बरामद कर शातिर तस्कर मुरारी साह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रह्लाद साह घर से फरार होने में कामयाब रहा। मिली जानकारी के अनुसार कुर्सेला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुर्सेला बस्ती निवासी प्रह्लाद साह के घर के आंगन में मिट्टी खोदकर भारी मात्रा में शराब की बोतलें छिपाई जा रही है। जिसकी भनक कुर्सेला पुलिस को लग गई। उक्त सूचना के सत्यापन हेतु कुर्सेला पुलिस सदल बल कुर्सेला बस्ती के चार नंबर वार्ड के प्रह्लाद साह के घर पहुंचकर शातिर तस्कर को गड्ढे में छिपा रहे शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया ।वही मौके पर तीन ब्रांड के 108 लीटर विदेशी शराब बरामद कर थाना लाया गया। पुलिस कागजी प्रक्रिया के बाद शराब तस्कर मुरारी साह पर मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायीक हिरासत में कटिहार भेज दिया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कुर्सेला बस्ती निवासी मुरारी साह ,पिता प्रह्लाद साह के घर आंगन के गड्ढे से 108 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है ।जिसमें शराब तस्कर मुरारी साह के पिता प्रहलाद साह को भी अभियुक्त बनाया गया है।
More Stories
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
इज्तेमा की तैयारी के बीच नवनिर्मित पंडाल में पांच हजार लोगों ने अदा की जुमे की नमाज।
मो0 काजु (फलका) प्रखंड के सालेपुर महेशपुर में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तब्लीगी...
