October 31, 2026

महागठबंधन के कार्यकर्ता बैठेगें महाधरना में तैयारी जोरों पर।

Read Time:3 Minute, 1 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

नों साल देश बेहाल नारा के साथ आगामी 15 जून को महाधरना का आयोजन होगा। इस कि भव्य तैयारी को लेकर हसनगंज प्रखंड में महागठबंधन से जुड़े राजद-जदयू-कांग्रेस-सीपीएम माले एवं सभी सात दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन विश्वास ने किया। आयोजित बैठक की संचालन राजद युवा नेता श्रीलाल उरांव ने किया। इस अवसर पर आंदोलन का बतौर प्रभारी व राजद के बिहार प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल मौजूद थे। उन्होने बैठक के पश्चात कहा कि वर्ष 2014 से देश को धर्म के नाम गुमराह कर देश के सभी संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट किया जा रहा है। सरकारी नौकरी से आरक्षण को समाप्त करने के लिए सभी संस्थाओं को अडानी अंबानी जैसे भाजपा पोषित उद्योगपतियों के हाथो बेचा जा रहा है। देश की इतिहास को मिटाने की कोशिश किया जा रहा है। देश के राष्ट्रपति के साथ छुआ छूत किया जा रहा है। मेक इन इंडिया स्किल इंडिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सभी को नष्ट किया जा रहा है। नोट बंदी से देश हजारों लोगों की जाने चली गई और हजारों करोड़ बर्बाद किया गया बार बार नोटबंदी से देश बेहाल है। पुलवामा का आतंकी घटना का आज तक उद्भेदन नहीं किया गया है। रेल बजट को खत्म कर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया गया। केन्द्र सरकार ब्रिटिश हुकूमत के तर्ज पर किसानों को पूंजीपतियों के हवाले करना चाहती है। मजबूत विपक्ष को साजिश कर एसबीआई ईडी जैसे जांच एजेंसियों से डराया जा रहा है। कुणाल ने कहा कि मोदी सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। बैठक में मुख्य रूप से राजद जिला प्रधान महासचिव बिनोद साह, जदयू नूर आलम, मनीष मंडल, अवधेश मंडल, राजद नेता रामनाथ मंडल, अंकित सिंह, जितेन्द्र महतो, आशीष यादव, गुलशन झा, देवेंद्र जायसवाल, शशिधर उरांव, संजय मंडल, मो क़ासिम, लक्ष्मण उरांव, मो नसीर आदि दर्जनों कार्यकर्ता महागठबंधन के उपस्थित थे।

Previous post राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण ।
Next post पर्यावरण संरक्षण को लेकर सादाब इंटरनेशनल एकेडमी के द्वारा 200 पौधे कि किया वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial