September 16, 2026

विद्यालय में चोरी और तोड़फोड़, सुरक्षा पर उठे सवाल

Read Time:50 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के नवाबगंज राज्यकीय मध्य विद्यालय में देर रात अज्ञात चोरों ने तोड़फोड़ कर सामान बिखेर दिया और कई वस्तुएं क्षतिग्रस्त कर दीं। सुबह कर्मचारियों ने घटना देखी तो पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश है।

Previous post आदिवासी युवक की पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई मामले दोषी कर्मी निलंबित
Next post 40 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial