आदिवासी युवक की पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई मामले दोषी कर्मी निलंबित
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
पोठिया थाना क्षेत्र में बुधवार के देर शाम आदिवासी युवक की पोठिया पुलिस द्वारा बेरहमी से पिटाई मामले में वीडियो वायरल होने पर एसपी वैभव शर्मा ने लिया एक्शन, दोषी पुलिसकर्मी पर की गयी बड़ी करवाई।वहीं एसपी वैभव शर्मा ने माना की इस बर्बरता से पुलिस की इमेज़ पर लगा धब्बा उन्होंने बताया कि 26.02.2025 को संध्या में पोठिया थानान्तर्गत पोठिया थाना से संध्या गश्ती में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल का एक युवक को लाठी से पिटने का सोशल मिडिया पर एक विडियों वायरल हुआ जिसमें विडियों के अवलोकन से स्पष्ट ज्ञात हो रहा है कि गश्ती के दौरान प्रतिनियुक्त कर्मियों के द्वारा एक युवक को बुरी तरह से लाठी से पिटा जा रहा है। उक्त पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा इस प्रकार के किये गये कार्य से पुलिस की छवि धूमिल हुई तथा इनके कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही दर्शाता है।प्राप्त सूचना के आधार पर पोठिया थानाध्यक्ष से पूछने पर बताया गया कि दिनांक 26.02.2025 को संध्या गश्ती में पोठिया थाना से पुलिस पदाधिकारी के रूप में स०अ०नि० केदार प्रसाद यादव एवं सशस्त्र बल के रूप में महिला सिपाही-717 प्रीति कुमारी, गृहरक्षक-5942 सिकेन्दर राय एवं गृहरक्षक-5154 राजकिशोर महतो तथा प्राईवेट चालक बमबम कुमार पोठिया थाना को प्रतिनियुक्त किया गया था, जिनके द्वारा उक्त कार्य किया गया है।वहीं पुलिस अधीक्षक कटिहार द्वारा उक्त प्रकरण में शामिलपुलिस पदाधिकारी स०अ०नि० केदार प्रसाद यादव एवं महिला सिपाही 717 प्रीति कुमार पोठिया थाना को तत्काल प्रभाव से निलंबित किय गया है एवं गृहरक्षक-5942 सिकेन्दर राय एवं गृहरक्षक-5154 राजकिशोर महतो को 01 (एक) वर्ष के लिए कर्तव्य से वंचित किया गया है तथा थानाध्यक्ष, पोठिया थाना को चालक बमबम कुमार पे० सिरो पासवान सा० बलथी महेशपुर थाना कुर्सेला जिला कटिहार एवं दोषी पुलिसकर्मियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कारवाई करने का आदेश दिया गया है।वहीं इस पुरे मामले का जॉच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 कटिहार को करने एवं प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।वही वीडियो वायरल होने पर आदिवासीयों ने मिलकर नेशनल हाईवे एनएच 31 सड़क डूमर चौक पर सड़क जाम कर आक्रोश प्रदर्शन करते हुए जमकर बवाल काटा। पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। वही वही मामले की जानकारी मिलते हैं भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंची। ट्रैफिक डीएसपी , पोठिया थाना अध्यक्ष विवेक कुमार मामले को शांत कराकर जाम को हटाया। पुलिस पदाधिकारी के काफी मशक्कत के बाद आदिवासी लोगों ने धरना प्रदर्शन तोरा। वहीं लोगों का मांग था की मारपीट में शामिल पुलिस कर्मियों एवं ड्राइवर को कठोर से कठोर सभी लोगों पर कार्रवाई हो एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज हो। उन्होंने कहा यह कृत्य मानवता को शर्मसार करने वाला है।तथा पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई करने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया।
