जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों मे जमकर हुई मारपीट।
प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)
प्राणपुर थाना क्षेत्र के झरना टोला गांव में घर बनाने को लेकर जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट मामला पहुंचा थाना। प्राणपुर थाना क्षेत्र के झरना टोला गांव निवासी पीड़ीत परिवार के परिजन मनोज कुमार साह एवं पंकज कुमार साह साकिन झरना टोला थाना प्राणपुर जिला कटिहार निवासी के द्वारा बताया गया कि, धान लगा हुआ मेरा निजी जमीन पर बाहर से आए पांच बदमाश के साथ हवाई फायरिंग करते हुए,दिन बंधु साह, जयकांत साह एवं इनके पत्नी और बेटी के द्वारा जबरन घर बना रहा था, मना करने पर सभी लोग हथियार के साथ लाठी डंडा से बुरी तरह से मारपीट कर परमानन्द साह एवं जय लाल साह दोनों पिता विशेसर साह एवं गायत्री देवी पति परमानन्द साह साकिन झरना टोला थाना प्राणपुर जिला कटिहार निवासी को हाथ पैर सिर एवं दांत को घायल कर दिया, जिससे प्राणपुर पुलिस को सूचना करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर में प्राथमिक उपचार किया गया वहीं दूसरी पक्षों मसोमात जानकी के द्वारा बताया गया कि अपने निजी जमीन पर घर बना रहे थे,इसी बीच परमानन्द साह, जय लाल साह जय प्रकाश साह एवं इनके पत्नी सहित तकरीबन चार पांच लोग लाठी डंडा से जबरन मारपीट कर बालेश्वर साह एवं जनार्दन साह को सिर एवं पैर को घायल कर दिया, वहीं दोनों पक्षों को प्राणपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है, सुचना प्रेषण तक डाक्टर दानिश के द्वारा दोनों पक्षों कि स्थिति सामान्य बताया गया है, दोनों पक्षों ने प्राणपुर थाना में आवेदन देकर थानाध्यक्ष से इंसाफ कि गुहार लगाया गया है।
More Stories
जगन्नाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आयोजित।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित जगन्नाथपुर पंचायत भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर अभियान...
डीएम आशुतोष द्विवेदी की मौजूदगी में रामपुर में विशेष ग्रामसभा, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय हसनगंज में पंचायत विकास दिवस के अवसर...
शिक्षा मंत्री से मिले पटनी नारायणपुर हाईस्कूल के शिक्षक, विशेषावकाश व्यवस्था में बदलाव की मांग
रतन कुमार ओझा( मनिहारी) कटिहार आगमन पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी से उच्च माध्यमिक विद्यालय पटनी नारायणपुर के प्राचार्य...
यात्रियों के लिए बना प्रतीक्षालय, अब जलावन का ठिकाना! लाखों की योजना पर उठे सवाल
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई) सरकारी योजनाओं के तहत आम लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए...
मनिहारी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी को 24 घंटे के अंदर दबोचा
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित...
कब सुधरेगी सड़क और बिजली की व्यवस्था? भवानीपुर वार्ड-07 में ग्रामीणों ने उठाई आवाज
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-07 में वर्षों से जर्जर पड़ी ग्रामीण सड़क और बिजली...
