9 सुत्री मांग को लेकर जीविका कैडर संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया घोषणा।
(बारसोई) मनोरंजन साहा
जीविका कैडर संघ की ओर से 9 सुत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का किया शंखनाद । इस दौरान लगभग 300-350 जीविका दीदीयो ने बारसोई पी.डब्ल्यू.डी मैदान से मौलानापुर स्थित जीविका प्रखंड कार्यालय पहुंचा गया। ज्ञात हो कि जीविका परियोजना की ओर से नया ऑफिस ऑर्डर जारी किया गया है। इसमें जीविका कैडर्स के मानदेय में प्रथम वर्ष 20 प्रतिशत, द्वित्तीय वर्ष 40 प्रतिशत, तृतीय वर्ष 60 प्रतिशत, चतुर्थ वर्ष 80 प्रतिशत और पंचम वर्ष 100 प्रतिशत कटौती की जाएगी। इस कटौती की भरपाई जीविका की गरीब दीदियों के समुह से करना है। इससे जीविका की गरीब दीदियों की हकमारी हो रही है। तथा जीविका कैडर्स के मानदेय भुगतान से जीविका परियोजना अपना पल्ला झाड़ रहा है। यह जीविका कैडर्स के साथ घोर अन्याय है। इससे पूरे बिहार के लाखों कैडर्स और करोड़ों दीदियां काफी आक्रोशित हैं। पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रहा है। आज से बारसोई के सभी जीविका कैडर्स जीविका परियोजना का कोई काम नहीं करेंगे। जब तक सरकार मानदेय संशोधन का नया ऑफिस ऑर्डर रद्द करते हुए हमारी 10 जायज मांगों को स्वीकार नहीं कर लेती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा। इन मांगों में सभी कैडर्स को जीविका परियोजना की ओर से नियुक्ति एवं पहचान पत्र दिया जाए। मानदेय कंट्रीब्यूशन सिस्टम पर अविलंब रोक लगाया जाए। सभी कैडर्स का मानदेय न्यूनतम 25000 किया जाए। काम से हटाने की धमकी पर रोक लगाया जाए और धमकी देने वाले पर कार्यवाही किया जाए। सभी कैडर्स का क्षेत्र भ्रमण भत्ता कम से कम 3000 किया जाए। सभी अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को क्रमशः संकुल स्तर पर 500, ग्राम संगठन स्तर पर 300, स्वयं सहायता स्तर पर 200 रुपए बैठक भत्ता मिले। पांच साल पुराने सभी जीविका दीदियों का ऋण माफ हो। परियोजना में तीन साल पूरा करने वाले कैडर्स के लिए स्टाफ के रूप में पदोन्नति की व्यवस्था की जाए। सभी कैडरों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ, अवकाश, महिला कैडरों को विशेष अवकाश, मातृत्व अवकाश, दो लाख का मेडिक्लेम एवं 5 लाख का डेथ क्लेम मिले शामिल हैं।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जीविका कैडर संघ के प्रखंड अध्यक्ष शाहजान अली ने किया। इस दौरान साउद आलम, कन्हैया कुमार, मुन्ना आलम, हसन रजा, सुपेन कुमार, मो. अखलाक, चंद्रा देवी, नीतु कुमारी, ललीता कुमारी, पुष्पा कुमारी, सकुंतला कुमारी, नारद कुमार दास, मो. अशरफुल, पतारी खातुन, लाल बहादुर शर्मा, सीमा अख़्तर सहित बारसोई प्रखंड के सभी पंचायतों के कैडर उपस्थित थे।
