October 24, 2026

पैक्स चुनाव को लेकर आखिरी दिन रहा गहमागहमी

Read Time:1 Minute, 41 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला नगर पंचायत के पश्चिमी मुरादपुर पैक्स चुनाव को लेकर आखिरी दिन शुक्रवार को काफी गहमागहमी रहा। जिसमे अध्यक्ष पद के लिए 2 तथा सदस्य के लिए 7 प्रत्याशियो ने नामांकन का पर्चा भरा। जिसमे से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए बिंदेश्वरी मंडल,मोहम्मद हलीम एवं सदस्य पद के लिए सामान्य कोटि में राजकुमार शाह, धीरज कुमार, अखिलेश कुमार यादव, पुष्पा देवी, पिछड़ा वर्ग से पप्पू यादव सुलोचना देवी अत्यंत पिछड़ा वर्ग से विक्रम कुमार नामांकन का पर्चा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सह निर्वाचन अधिकारी कुमारी प्रियंवदा के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए प्रखंड मुख्यालय पहूचे। नामांकन दाखिल करने के बाद समर्थको ने अबीर, गुलाल उङाते हुए फूलमाला पहनाकर कर स्वागत किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रखंड मुख्यालय मे कुरसेला पुलिस शस्त्र बल मुस्तैद थी। वही बताते चलें कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सदस्य से एक भी नामांकन नहीं हुआ

Previous post गोगाबिल झील को मिलेगा पर्यटन का नया आयाम: सीएम नीतीश के दौरे से बढ़ी उम्मीदें
Next post बलरामपुर प्रखंड के कई बड़ा सड़क जर्जर, कई जगह सड़क पर बने बड़े बड़े गढ्ढे।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial