November 5, 2026

तीसरी शादी बनी मौत की वजह: पत्नी की हत्या के बाद फरार पति आम बागान से गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 0 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में पत्नी की गला दबाकर हत्या मामले में फरार आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनोहरपुर पंचायत के किस्मत मिर्जापुर वार्ड 08 में 42 वर्षीय जहन्नूर खातून की हत्या के बाद उसका पति मोहम्मद फरीरुद्दीन फरार हो गया था। शनिवार दोपहर पुलिस ने उसे दक्षिणी कांटाकोश पंचायत स्थित डालावीर के आम बागान से धर दबोचा। घटना के बाद एसडीपीओ विनोद कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

Previous post कुरसेला बाजार में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर छापेमारी, 11,500 किया जुर्माना
Next post नेपाल साइकिल सोसाइटी के प्रेसिडेंट जीवन कुमार श्रेष्ठ अयोध्या के लिए साइकिल यात्रा किया शुरू।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial