July 28, 2026

मुजवर टाल में तीन घर नकदी सहित जलकर खाक

Read Time:51 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी में बीते मध्य रात्रि को उत्तरी काटाकोस पंचायत के मुजवर टाल गांव में तीन घर आग से जलकर पुरी तरह खाक हो गई। सुचना पाकर मंगलवार को जांच में पहुंचे मनिहारी के अंचलाधिकारी राजेश रंजन ने कपिल भगत,बुचो देवी और सुनीता देवी (कुल तीन) के घर जलने की पुष्टि की है। पंचायत के सरपंच गोला सिंह ने बताया कि आग कैसे लगी ,एक रहस्य है।घरवाले काली पूजा के मेला में गये थे और उन्हें आग लगने की सुचना मिली। सरपंच ने बताया कि अगलगी में नकदी सहित सभी सामान बुरी तरह जल गये।

Previous post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने काली मंदिर में भव्य मेला का किया उद्घाटन ।
Next post जमुई में बालू माफिया ने की दारोगा की हत्या, महागठबंधन की सरकार में लाॅ एंड ऑर्डर बिगड़ता ही जा रहा — प्रशांत किशोर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial