June 16, 2026

कुर्सेला में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 1 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया

Read Time:1 Minute, 11 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को बॉर्डर क्षेत्र एवं विभिन्न चौक-चौराहों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।इस दौरान कुर्सेला चौक के पास ओवरटेक करने वाले वाहनों सहित बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, कागजातों की कमी तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की गई।अभियान के तहत कुल 1,00,000 रुपये (एक लाख रुपये) का वाहन जुर्माना वसूला गया।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा।

Previous post इमाम नगर के इलियास एवं नसीम के तीन घर जलकर स्वाहा
Next post आरपीएफ ने यात्री का मोबाइल चोरी करने वाला शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial