June 26, 2026

सड़क दुर्घटना में, बाइक सवार तीन युवक घायल जिसमें दो रेफर।

Read Time:1 Minute, 29 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला टिका पट्टी सीमावर्ती क्षेत्र थाना क्षेत्र के महेशपुर-सिमरा मार्ग पर शनिवार की शाम एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर महेशपुर से सिमरा गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर उनकी बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई।हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला लाया गया, जहां डॉक्टरों ने ज्योतिष कुमार और गणेश कुमार, दोनों निवासी बल्थी महेशपुर, की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। तीसरे युवक को भी चोटें आई हैं, जिसका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही बताया जा रहा है कि बाइक तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और यह हादसा हो गया।

Previous post हसनगंज थाना क्षेत्र मे बाइक की टक्कर से एक बालक की हुई मौत
Next post कुरसेला स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial